डेली संवाद, हिमाचल प्रदेश। Himachal Pradesh Election: हिमाचल प्रदेश में 12 नंवबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 10 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसी के साथ आम आदमी पार्टी के कुल 68 कैंडिडेट्स के नाम सामने आ गए हैं। इससे पहले बुधबार देर रात दूसरी सूचि जारी कर 68 में से 58 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए थे।
ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने जारी की 62 उम्मीदवारों की सूची
भटियात से नरेश कुमार, बैजनाथ से प्रमोद चांद, दारंग से सुनिता ठाकुर, सरकाघाट से धामेश्वर राम, चिंतपूर्णी से राम पॉल, गगरेट से मनोहर ददवाल, पछाड़ से अंकुश चौहान, चौपाल से उदय सिंहघाटा, थियोग से अटल सिंह चंदेल और कुसुम्पटी से राजेश छन्ना को टिकट मिला है।
BIG NEWS‼️
We hereby announce our 3rd List of Candidates for Himachal Pradesh Assembly Elections, 2022.
Congratulations to all the candidates ????
People of Himachal are waiting to give “One Chance to Kejriwal” pic.twitter.com/lhjwOy9VNN
— AAP (@AamAadmiParty) October 20, 2022
ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस
बता दें, इसके पहले 20 सितंबर को आप ने 4 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। आम आदमी पार्टी द्वारा इस लिस्ट में फतेहपुर विधानसभा सीट से डॉक्टर राजन सुशांत को, नगरौटा से उमाकांत डोगरा को, लाहौल स्पीति से सुदर्शन जसपा और श्री पावंटा साहिब से मनीष ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा है।
कांग्रेस के किन-किन नेताओं को जेल भेजने की है तैयारी, क्या है मान सरकार का एक्शन प्लान?
https://youtu.be/QDP5aticTS0