डेली संवाद, हिमाचल प्रदेश। Himachal Pradesh Election 2022: भाजपा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के 62 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की दी है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने बुधवार सुबह उम्मीदवारों की सूची जारी की। इनमें 5 महिलाएं शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होना है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित अन्य कई नेताओं के नाम इसमें शामिल हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस के चेतराम मैदान में हैं।
ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश
इस बार भाजपा ने 11 सीटिंग विधायकों का टिकट कटा है। इसके साथ मंडी जिला की धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से सरकार में मंत्री महेंद्र सिंह को टिकट न देकर उनके बेटे रजत ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है 6 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची भाजपा ने अभी होल्ड कर ली है। भाजपा ने एससी वर्ग के 11 और एसटी के आठ प्रत्याशियों को टिकट दिया है। भरमौर, चंबा, जवाली, धर्मशाला, आनी, करसोग, द्रंग, सरकाघाट, भोरंज, बिलासपुर के विधायकों के टिकट कटे हैं।
ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस
मंगलवार रात को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और समिति के सभी शीर्ष नेतृत्व ने भाग लिया। इस बैठक में प्रत्याशियों के नामों काे अंतिम रूप देकर बुधवार सुबह सूची जारी की गई।
कांग्रेस के किन-किन नेताओं को जेल भेजने की है तैयारी, क्या है मान सरकार का एक्शन प्लान?
https://youtu.be/QDP5aticTS0