डेली संवाद, मोहाली। Punjab News: 9 मई को मोहाली स्थित पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर हुए हमले को लेकर एक बड़ी कामयाबी सामने आयी है। पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी और एटीएस महाराष्ट्र के साथ एक संयुक्त अभियान में इंटेलिजेंस मुख्यालय पर हुए हमले के मुख्य आरोपित चरत सिंह को आज सुबह मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब खुफिया विभाग के मुख्यालय पर आरपीजी ( राकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड) हुआ था।
ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश
आरोपियों ने चलती कार से आरपीजी अटैक किया था। इसके बाद आरोपी भागने में कामयाब रहे थे। कुछ समय बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन हमला करने वाले बाकी आरोपी भागने में कामयाब रहे। चढ़त सिंह मोहाली में हुए आर.पी.जी. हमले का मुख्यारोपी है। उक्त जानकारी पंजाब के डी.जी.पी. द्वारा ट्वीट करके सांझी की गई है। बताया जा रहा है कि चढ़त सिंह कनाडा में बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह लड़ा का खासमखास है।
ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस
मामले में एक नाबालिग सहित चढ़त सिंह, गुरपिंदर सिंह पिंदा, लखबीर सिंह लंडा, हरिंदर सिंह रिंदा और दीपक को भी नामजद किया है। नाबालिग आरोपित को छोड़ बाकी सभी फरार हैं। पुलिस मोहाली निवासी जगदीप सिंह कंग, जिसने हमले से पहले रैकी की थी को वारदात वाली जगह पर ले गई थी। उससे हर एक उस चीज व सारे रूट की पहचान पूछी गई, जिस रूट को उसने चढ़त सिंह के साथ साझा किया था।
एक्शन में निगम टीम, अवैध कालोनियों पर चला बुलडोजर, देखें
https://youtu.be/T4cHRrto9UY