डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: कांग्रेस सरकार के समय कितने गलत काम हुए, इसका जीता जागता नमूना वह अवैध कालोनियां हैं, जो अवैध रूप से कागजों में न केवल पास की गई, बल्कि सरकार को करोड़ों रुपए का चूना भी लगाया। एक ऐसा ही मामला पठानकोट नेशनल हाईवे पर नूरपुर के पास खेतों में फसल की बजाए लहलहा रही ईंटे हैं। ढिल्लों कालोनी के नाम से पुडा के अफसरों के साथ मिलकर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना कोलाइनाइजर ने लगाया है।
ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश
ढिल्लों कालोनी के नाम से किस तरह से पूरे खेतों को कालोनाइजर ने निगल लिया, इसकी बानगी देखनी है तो नूरपुर के गांव के पास स्थिति श्मशान घाट वाली रोड पर चले जाएं। डेली संवाद ने इसकी जब गहराई से पड़ताल की, तो बड़े ही चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पहला कि जिस कालोनी को डीटीपी ने रोका, उसे पुडा की ईओ और एसडीओ ने अपनी रिपोर्ट लगाकर सही करार दे दिया।
पुडा के विवादित एसडीओ की फिलहाल दूसरे शहर में तबादला हो गया है, ईओ भी ट्रांसफर हो गई हैं। जिससे एक बार फिर से ढिल्लों कालोनी की फाइल खुल गई है। इसे लेकर प्रशासक दीपशिखा शर्मा और मुख्यमंत्री दफ्तर में शिकायत भेजी गई है। शिकायत के मुताबिक ढिल्लो कालोनी की आड़ में सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया गया है।
ये भी पढ़ें: नगर निगम ने मॉल ऑफ अमृतसर को भेजा नोटिस, मॉल होगा सील
पुडा के अफसर बताते हैं कि अगर इसकी जांच हो जाए तो कालोनाइर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो सकती है। यही नहीं इस कालोनी को फर्जी तरीके से पास करने वाली ईओ और एसडीओ पर भी बड़ा एक्शन लिया जा सकता है। क्योंकि ढिल्लों कालोनी की जितनी जमीन थी, उसके साथ कुछ और लोगों का नाम जोड़कर एक कालोनी काट दी गई। जबकि नियमानुसार यह कालोनी जोड़कर काटी नहीं जा सकती है।
चूंकि सरकार से कालोनाइजर को फायदा लेना था, जिससे पुराने लाइसेंस पर नई कालोनी काटी गई। इसमें पुडा के दो अफसर समेत कालोनाइजर की भूमिका संदिग्ध है। पुडा के सूत्रों के मुताबिक दो अधिकारियों ने इस कालोनाइजर से लाखों रुपए हासिल किए। फिर ढिल्लो कालोनी को नई कालोनी में जोड़कर सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंचाया दया। (नोट- किस कालोनाइजर ने लगाई सरकार को चपत, आखिर ढिल्लो कालोनी में कैसे बन गया पार्टनर, अगली खबर में होगा बड़ा खुलासा)
‘ये हिंदू संस्कृति पर हमला’, ADIPURUSH के TEASER की देश भर में विरोध, देखें
https://youtu.be/ioEGsxjYb0M