नई दिल्ली। WhatsApp Account Closed: मैसेजिंग एप WhatsApp ने एक महीने में ही 23 लाख अकाउंट को बंद कर दिया है। यह अकाउंट एक अगस्त से 31 अगस्त के बीच बंद किए गए हैं। इनमें से करीब 10 लाख भारतीयों के व्हाट्सएप अकाउंट्स को प्रो-एक्टिवली बैन किया गया है।
ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश
बता दें कि इससे पहले भी जून में सोशल मीडिया कंपनी ने 22 लाख भारतीयों के व्हाट्सएप अकाउंट को बैन किया था। आईटी अधिनियम 2021 की मासिक रिपोर्ट में व्हाट्सएप ने यह जानकारी दी थी। अब हाल ही में जारी मासिक रिपोर्ट में व्हाट्सएप ने इस अकाउंट को बैन करने की जानकारी दी है।
कंपनी ने कहा कि उन्हें अगस्त महीने में 598 शिकायतें मिली थी, जिनमें से 27 अकाउंट्स पर कार्रवाई की गई है। वहीं 2,328,000 व्हाट्सएप अकाउंट को बंद किया गया है। इन अकाउंट्स को यूजर्स की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए बैन किया गया है। इन अकाउंट्स को नए आईटी नियम के तहत बैन किया गया है। बता दें कि आईटी अधिनियम 2021 के तहत हर महीने 50 लाख से ज्यादा यूजर्स वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को आईटी मंत्रालय में एक यूजर सेफ्टी रिपोर्ट पेश करनी होती है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई
बता दें कि व्हाट्सएप ने जून माह में 22 लाख भारतीयों के व्हाट्सएप अकाउंट को बैन किया था। कंपनी ने 1 जून से 30 जून तक कुल 22,10,000 भारतीय व्हाट्सएप अकाउंट्स को बैन किया था। व्हाट्सएप के पास जून में व्हाट्सएप अकाउंट्स को बंद करने के लिए कई रिक्वेस्ट भी आई थीं।
माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter ने भी इस साल जून तक आईटी मंत्रालय के निर्देशों पर 1,122 यूआरएल को ब्लॉक किया था। यह कार्रवाई सोशल मीडिया साइट को सभी के लिए सुरक्षित और जवाबदेह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आईटी अधिनियम, 2000 की धारा 69 ए के प्रावधान के तहत हुई थी। वहीं साल 2018 में Twitter ने 225, 2019 में 1,041 और 2021 में 2,851 यूआरएल को ब्लॉक किया था।
भारत में 5G के Plans होंगे बेहद सस्ते। PM MODI ने किया लांच
https://youtu.be/4Niac1hiF04