डेली संवाद। Gold Price: सोना खरीद करने वालो के लिए एक खुशखबरी आयी है। 6 महीनों में पहली बार सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। अब देश में सोने का भाव 1.2% गिरकर छह महीने के निचले स्तर 49,390 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसके साथ ही चांदी 2.6% गिरकर 56,525 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। वैश्विक बाजारों में, मजबूत डॉलर के संयोजन के रूप में सोना 1% से अधिक गिरकर दो वर्षों में अपने सबसे निचले स्तर पर आ गया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई
सोने की कीमतों में गिरावट को देखते हुए कहा जा सकता है कि अब सोने में निवेश करने का सबसे अच्छा मौका है। अमेरिकी फेड रिजर्व ने लगातार तीसरी बार ब्याज दरों में भारी बढ़ोतरी की है। इससे डॉलर इंडेक्स 20 महीने के हाई पर पहुंच गया है। डॉलर के मजबूत होने से सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आ गयी है।
ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे
शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 656 रुपए की गिरावट के साथ 49,432 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी 1522 रुपए सस्ती होकर 56100 रुपए पर बंद हुआ। इससे पहले शुरुआती कारोबार में 24 कैरेट का सोना 50078 रुपए पर खुला था और चांदी 57622 रुपए पर खुली थी।
Mahakal Corridor Ujjain। भव्य महाकाल कॉरिडोर बनकर तैयार
https://youtu.be/TjmneH-2U90