डेली संवाद, छेहरटा। Punjab Train News: अब छेहरटा रेलवे स्टेशन (Chheharta Railway Station) से भी ट्रेनों का आवागमन शुरू होने जा रहा है।आज से छेहरटा से लुधियाना के बीच रोज ईएमयू ट्रेन दौड़नी शुरू हो जाएगी। लुधियाना से अमृतसर तक चलने वाली ईएमयू ट्रेन (04591/92) पहली बार छेहरटा तक पहुंचेगी। फिर, वहीं से लुधियाना के लिए चलाई जाएगी। पहले यह ट्रैन अमृतसर स्टेशन तक आती थी, लेकिन अब यह अब सीधे छेहरटा तक जाएगी। और वहीं से लुधियाना के लिए ही रवाना होगी। इसके साथ ही अमृतसर रेलवे स्टेशन पर भी अब इसका ठहराव होगा।
ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई
21 सितंबर को ही रेलवे बड़ोदा हाउस की तरफ से यह आदेश जारी किए गए थे। जिसके बाद रेलवे यात्रियों को एक बड़ी राहत मिली है। इसके साथ ही अब कई ट्रेनें सीधी छेहरटा से जोड़े जाने की भी योजना है। अभी फिलहाल रेलवे ने ट्रायल के तौर पर इस ट्रेन को शुरू किया है। यात्रियों का रुझान अगर इसी तरफ दिखा तो अन्य ट्रेने भी छेहरटा तक जोड़े जाने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: LPU में छात्र ने की आत्महत्या, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे
लुधियाना से चलने वाली ईएमयू ट्रेन (04591/92) लुधियाना से सुबह 8.25 मिनट पर रवाना होगी। इसके बाद वह विभिन्न स्टेशनों से होते हुए दोपहर 12 बजे अमृतसर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। 12.10 मिनट पर अमृतसर से छेहरटा के लिए चलेगी और 12.30 बजे यह छेहरटा रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इसके पश्चात दोपहर 1.10 मिनट पर यह ट्रेन वापस लुधियाना के लिए रवाना होगी।
Mahakal Corridor Ujjain। भव्य महाकाल कॉरिडोर बनकर तैयार
https://youtu.be/TjmneH-2U90