डेली संवाद, तरनतारन। Punjab News: पंजाब में अपराध की वारदातें लगातार बढ़ती ही जा रही है।आए दिन यहां गोलियां चलने के मामले सामने आ रहे है। कस्बा भिखीविंड से कुछ ही दूरी पर स्थित भगवानपुरा गांव में आपसी विवाद को लेकर 2 पक्षों में फायरिंग होने का मामला सामने आया है। इस दौरान एक पक्ष द्वारा फायरिंग करने से दूसरे पक्ष के 5 लोग घायल हो गए। इस घटना से पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया है।
जानकारी के अनुसार गांव के भगवानपुरा निवासी जसबीर सिंह पुत्र बख्शीश, गुरलाल सिंह पुत्र मंगा सिंह का गांव के ही कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था, और फिर उनके द्वारा 20-25 साथियों की मदद से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया गया।
ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए VIDEO वायरल
जिसमे सतनाम सिंह पुत्र जीवन सिंह, जगरूप सिंह, सुखदेव सिंह पुत्र पाला सिंह तथा विक्की पुत्र पाला सिंह, मनदीप सिंह पुत्र बलबीर सिंह सभी निवासी भगवानपुरा गांव घायल हो गए। इलाज के लिए घायलों को सुरसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और वहीं पर मनदीप सिंह के सिर में चोट लग गयी जिसमे उसकी हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें: गुरुद्वारे की प्रधानगी को लेकर दो गुटों में चले लात घूंसे
मिली जानकारी के अनुसार इस विवाद में दर्जनों गोलियां चलने की बात कही जा रही है, वहीं गांव के लोग सैकड़ों गोलियां चलने की बात कह रहे हैं। वहीं घटनस्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके पर करीब 25 गोलियों के खोल बरामद किए हैं, जबकि पुलिस के मुताबिक और भी कई खोल हो सकते हैं। एसएसओ चरण सिंह ने बताया कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है,और पीड़ितों के बयान दर्ज कर मामला दर्ज किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हास्टल में नहाती लड़कियों का VIDEO VIRAL, हुआ बड़ा खुलासा
https://youtu.be/fZcGOFjZsSs