डेली संवाद। Team Mumbai Head Coach: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस (MI) को अपना नया हेड कोच मिल गया है। अफ्रीका टीम के पूर्व स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचचर यह भूमिका निभाते नजर आएंगे। इससे पहलेे श्रीलंकाई कप्तान महेला जयवर्धने यह पद संभाल रहे थे, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उनको प्रमोशन देकर ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस के पद पर नियुक्त किया है।
इसे भी पढ़ें: जालंधर में विरासत हवेली सील, नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई
इसके साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (MI) ने अगले सीजन के लिए अपनी मजबूत तैयारियांभी शुरू कर दी हैं। इसी के तहत फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम का नया हेड कोच साउथ अफ्रीका टीम के पूर्व स्टार विकेटकीपर मार्क बाउचर को बनाया है।
इससे पहले यह जिम्मेदारी पूर्व श्रीलंकाई कप्तान महेला जयवर्धने संभाल रहे थे, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें प्रमोशन दे दिया है. मुंबई फ्रेंचाइजी ने जयवर्धन ने जयवर्धने को ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस के पद पर नियुक्त किया है।
जयवर्धने तीन टीमों के होंगे ग्लोबल कोच
यहां हम आपको बता दें कि मुंबई फ्रेंचाइजी के पास आईपीएल में मुंबई इंडियंस के अलावा विदेशी लीगों में भी दो टीमें हैं। यह टीमें MI अमीरात और MI केपटाउन हैं। अमीरात टीम इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) और केपटाउन साउथ अफ्रीका टी20 लीग की टीम है। जयवर्धने तीनों ही टीमों के अब ग्लोबल कोच भी रहेंगे। यानी मुंबई इंडियंस समेत की तीनों टीमों के लिए अलग-अलग तीन नए कोच नियुक्त किए जाएंगे। जबकि जयवर्धने तीनों टीमों में तालमेल बनाए रखने के साथ टीम के मुख्य कोचों के साथ मिलकर काम करेंगे।
PM MODI के जन्मदिन पर नामीबिया से भारत लाए जाएंगे 8 चीते, सामने आई VIDEO
https://youtu.be/Ec5cjhadMH0