डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: ट्रांसपोर्ट नगर की खस्ताहालत से लोगों की परेशानी को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान, चीफ सेक्रेटरी पंजाब, लोकल बॉडीज मंत्री, डीसी व नगर निगम कमिश्नर को शिकायत भेजी थी, लेकिन उस पर कोई एक्शन नहीं हुआ। जिससे वहां की समस्या जस की तस बनी हुई है।
भाजपा नेता अर्जुन त्रेहन ने बताया कि करोड़ों रूपये की लागत से बनी कंक्रीट के सड़कों के नीचे स्ट्राम सीवरेज न होने कारण ट्रांसपोर्ट नगर में हमेशा जल भराव की स्थिति बनी रहती है। वहां महामारी फैलने का डर भी बना हुआ है। जिसके पश्चात पंजाब की आप सरकार की नींद खुली थी।
ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना
निगम के जॉइंट कमिश्नर शिखा भगत से मिलकर इस संबंध में शिकायत भी दी गई। लेकिन ट्रांसपोर्ट नगर की समस्या हल नहीं हुई। इस मामले में अब भाजपा नेता अर्जुन त्रेहन ने कहा कि पंजाब सरकार व केजरीवाल के नाम की किश्ती आने वाले नगर निगम चुनावों में यही डुबोउंगा।
भाजपा नेता अर्जुन त्रेहन ने मीडिया से बातचीत करते कहा जिस मुख्यमंत्री की उसकी अपनी सरकार ही नहीं सुनती उसे इस्तीफा दे देना चाहिए। निगम चुनाव अब ज्यादा दूर नहीं हैं हर वर्ग के लोगों के साथ मिलकर इसी गटर के पानी में केजरीवाल की किश्ती डूबाउंगा।
पीएम मोदी के खिलाफ नितीश से ज्यादा मजबूत केजरीवाल, सर्वे से AAP गदगद
https://youtu.be/GrHrCYacqiI