चंडीगढ़। Amit Shah in Chandigarh: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि नशे को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति बनाई गई है। उन्होंने कहा की नशे के खिलाफ मिलकर लड़ना होगा और अगर हम मिलकर लड़ते हैं तो कुछ सालो में देश नशा मुक्त हो जाएगा। उन्होंने बताया की नशे पर नकेल कसने के लिए आधुनिक फॉरेंसिक साइंस दफ्तर खोले गए हैं।
गृहमंत्री अमित शाह आज चंडीगढ़ में ‘नशीली दवाओं की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा’ के विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर थे। उन्होंने कहा कि नशे को खत्म करने लिए इसकी जड़ तक जाना होगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही नशे के जल में फंस चुके बच्चों को भी बाहर निकलना है।
इसे भी पढ़े: सैंट सोल्जर ग्रुप के मालिक अनिल चोपड़ा, गीता मंदिर के प्रधान राजेश समेत जालंधर की इन महान हस्तियों ने सरकार को लगा दिया अरबों रुपयों का चूना, FIR दर्ज करने के आदेश
केंद्रीय मंत्री ने कहा की अगर हम मिलकर लड़ते हैब तो कुछ सालो में देश नशा मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा की नशा शरीर और समाज को खोखला कर रहा है। इसके साथ ही संबोधन के उन्होंने कहा कि नशे से कमाया गया पैसा देश के खिलाफ इस्तेमाल किया जाता है।
उन्होंने कहा कि पंजाब को नशे के खात्मे के लिए कोशिश तेज करनी होगी। उन्होंने बताया की सभी का कहना है की पंजाब में नशा ज्यादा है जिसके चलते केंद्र द्वारा पंजाब के लिए फॉरेंसिक लैब और एन.सी.बी. सेंटर बनाए जाएंगे।
CT INSTITUTE में बदसलूकी, सिख छात्रों के कड़े उतरवाए गए
https://youtu.be/qoswYdtuP-Q