डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar Smart City Scam: जालंधर स्मार्ट सिटी के प्रोजैक्ट लीडर लखविंदर सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है। सीईओ कम नगर निगम के कमिश्नर दविंदर सिंह ने आखिरकार लखविंदर सिंह को बर्खास्त कर दिया। इसके साथ ही सीईओ दविंदर सिंह की अब दूसरे प्रोजैक्ट हेड कुलविंदर सिंह पर नजरे गड़ गई हैं।
मेयर, कौंसलर और अन्य लोगों ने सबसे ज्यादा शिकायत कुलविंदर सिंह के खिलाफ की हुई है। कुलविंदर सिंह भी बर्खास्त किए जा सकते हैं। इन अधिकारियों के बीच की कड़ी माने जाते कुलविंदर सिंह के ‘चेले’ के खिलाफ भी ढेरों शिकायते हैं, इस पर सख्त एक्शन लिया जा सकता है। सीईओ दविंदर सिंह ने कहा है कि स्मार्ट सिटी के कामों की कौंसलरों से लेकर मेयर और शहर के कई लोगों ने शिकायत है, इसमें लखविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह समेत कई लोगों के नाम है। सभी पर कार्रवाई होगी।
इसे भी पढ़ें: विधायक शीतल अंगुराल ने माफी मांग ली?
सूत्र बता रहे हैं कि स्मार्ट सिटी के पूर्व सीईओ करणेश शर्मा, प्रोजैक्ट हेड धालीवाल, लखविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह और अफसरों के खिलाफ जांच के भी आदेश हो गए हैं। राज्य सरकार अपने स्तर पर जांच करेगी, जबकि केंद्र सरकार अलग से जांच करवाएगी। खासकर नगर निगम से स्मार्ट सिटी में गए कुलविंदर सिंह के चेले को विजीलैंस कभी भी उठा सकती है। ये वही चेला है, जो नेताओं और अफसरों के बीच कड़ी माना जाता है।
स्मार्ट सिटी की तकनीकी डिजाइन में गड़बड़ियां
स्मार्ट सिटी में धांधली की गाज नगर निगम के एसई कम नोडल अफसर भी गिर सकती है। क्योंकि स्मार्ट सिटी की जितनी पेमेंट हुई है, नगर निगम के एसई, एक्सईएन, एसडीओ और जेई के हस्ताक्षरों के बाद की गई है। जिससे नगर निगम के बीएंडआर ब्रांच के इंजीनियरों पर गाज गिरनी भी तय माना जा रहा है।
स्मार्ट सिटी के लिए जो तकनीकी डिजाइन फाइनल किए गए हैं, स्मार्ट सिटी जालंधर के कर्ताधर्ता औऱ नगर निगम के इंजीनियरों ने उसकी परवाह नहीं की है। तकनीकी डिजाइन के मुताबिक जो भी काम होने थे, उसके विपरीत काम किए गए हैं। जिससे इंजीनियरों पर गाज गिरेगी।
MLA का रिश्तेदार है मास्टर माइंड
स्मार्ट सिटी जालंधर में धांधली का मास्टर माइंड एक विधायक का रिश्तेदार है। यह अफसर दो बड़े नेताओं की रिश्तेदारी का पूरा फायदा उठाया और स्मार्ट सिटी के करोड़ों रुपए काम में धांधली में अहम भूमिका निभाई। सूत्र बता रहे हैं इस अफसर का एक रिश्तेदार पूर्व विधायक है, जबकि एक रिश्तेदार मौजूदा समय में विधायक है।
विधायक शीतल अंगुराल ने आखिर क्यों कहा, मुझे माफ कर दो
https://www.youtube.com/watch?v=5_X5YG27EaM&t=11s