नई दिल्ली। Mukhtar Abbas Naqvi : केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। आज हुई कैबिनेट मीटिंग के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दिया। नकवी के साथ केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने भी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। दोनों का राज्यसभा कार्यकाल कल यानी गुरुवार को खत्म हो रहा है।
नकवी को भाजपा ने पिछले दिनों हुए राज्यसभा के चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनाया था, तब से ही कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी उन्हें किसी बड़ी भूमिका में लाना चाहती है। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें NDA की तरफ से उपराष्ट्रपति पद का कैंडिडेट बनाया जा सकता है। नकवी अभी तक केंद्र सरकार में मंत्री रहे हैं, साथ ही वे राज्यसभा में भाजपा संसदीय दल के उपनेता भी थे।
यह भी पढ़ें: जालंधर की PMG Academy का लाइसेंस सस्पैंड
केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्तार अब्बास नकवी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। हालांकि दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है। मुख्तार अब्बास नकवी के साथ जनता दल यूनाईटेड के कोटे से केंद्र सरकार में मंत्री आरसीपी सिंह ने भी कैबिनेट से इस्तीफा दिया है। उन्हें भी जदयू ने राज्यसभा में अगला कार्यकाल नहीं दिया है।
भगवंत मान की शादी कल, जाने कौन है CM की दुल्हनियां
https://youtu.be/BGCqpeRGw3k