चंडीगढ़। Punjab News, Bhagwant Mann Wife Gurpreet Kaur: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत कल यानि वीरवार को दूसरी शादी करने जा रहे है। पहली पत्नी से 6 साल पहले भगवंत मान का तलाक हो गया था, पहली पत्नी से दो बच्चे हैं। पहली पत्नी और दोनों बच्चे इस समय विदेश में रह रहे हैं। तलाक के 6 साल बाद भगवंत मान फिर से दूल्हा बनने जा रहे हैं। आईए जानते हैं कि भगवंत मान की दूसरी पत्नी डा. गुरप्रीत कौर के बारे में।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 48 साल की उम्र में दूसरी शादी करने जा रहे हैं। भगवंत मान कल डॉ गुरप्रीत कौर से शादी करने जा रहे हैं। ये शादी वीरवार को चंडीगढ़ में होगी। बताया जा रहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी भगवंत मान और डॉ गुरप्रीत कौर को आशीर्वाद देने के लिए चंडीगढ़ पहुंच सकते हैं।
कौन हैं भगवंत मान की होने वाली दुल्हनियां?
बताया जा रहा है कि भगवंत मान की होने वाली दुल्हनियां डॉ गुरप्रीत कौर उनके परिवार के काफी करीबी हैं. पंजाब के सीएम मान और डॉक्टर गुरप्रीत कौर पहले से एक दूसरे को जानते थे. बता दे कि मान की शादी की सारी तैयारी आप के प्रदेश अध्यक्ष राघव चड्ढा के कंधों पर है।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का 2016 में अपनी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से तलाक हो गया था। उनके दो बच्चे हैं, जो भगवंत मान की पहली पत्नी के साथ अमेरिका में रहते हैं। लेकिन अब तलाक के 6 साल बाद भगवंत मान ने दोबारा अपनी जिंदगी नए सिरे से शुरू करने का फैसला किया है।
यह भी पढ़ें: जालंधर की PMG Academy का लाइसेंस सस्पैंड
भगवंत मान ने कहा था कि वे राजनीति की वजह से परिवार को समय नहीं दे पा रहे हैं. इसलिए उनकी पत्नी से उनसे दूरी बना ली. इतना ही नहीं तलाक के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी लिखा थी. इसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने पंजाब को अपने परिवार के ऊपर चुना. राजनीति के लिए वे पत्नी से अलग हो रहे हैं।
भगवंत मान की शादी कल, जाने कौन है CM की दुल्हनियां
https://www.youtube.com/watch?v=BGCqpeRGw3k&t=1s