डेली संवाद, संगरूर/नई दिल्ली
संगरूर लोकसभा सीट में मतदान जारी है। राज्य सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह ने मतदान किया। यह सीट AAP नेता भगवंत मान के पंजाब के मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुई थी। उन्होंने कहा,”3 महीने पहले AAP को जनता ने जनादेश दिया और 3 महीने के अंदर हमने काम करना शुरू किया।”
सुबह 9 बजे तक संगरूर (पंजाब) में 4.07%, रामपुर (उत्तर प्रदेश) में 7.86% और आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) में 9.21% मतदान हुआ। संगरूर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों ने मतदान किया। यह सीट AAP नेता भगवंत मान के पंजाब के मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुई थी। उन्होंने कहा, “मैं लोगों से अपील करता हूं कि लोग उस उम्मीदवार को चुने जो अमन शांति और आर्थिक हालात को ठीक कर सके।”
सुबह 9 बजे तक मतदान
- आत्मकुर (आंध्र प्रदेश) में 11.56 फीसदी
- अगरतला (त्रिपुरा) में 15.29%
- टाउन बारडोली (त्रिपुरा) में 16.25%
- सूरमा (त्रिपुरा) में 13%
- जुबराजनगर (त्रिपुरा) में 14%
- मांडर (झारखंड) में 13.49%
- राजिंदर नगर (दिल्ली) में 5.20% मतदान हुआ है।
राम मंदिर को दिए गए 22 करोड़ रुपये के चेक हो गए बाउंस
https://youtu.be/ebD-Vf4ASkE