चंडीगढ़। चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस राहुल गांधी से एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) की पूछताछ का विरोध कर रही है। कांग्रेसी गवर्नर हाउस की तरफ प्रदर्शन करने पहुंचे तो रास्ते में चंडीगढ़ पुलिस ने रोक लिया। कांग्रेसियों ने बैरिकेडिंग तोड़ आगे जाने की कोशिश की।
पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और यूथ कांग्रेस प्रधान बरिंदर ढिल्लों के अलावा कांग्रेसी कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और उन पर पानी की बौछार कर दी।जिसके बाद करीब 90 कांग्रेसियों को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इन सभी को थाना सेक्टर 3 के थाने में रखा गया है।
यूथ कांग्रेस प्रधान बरिंदर ढिल्लो ने कहा कि बेवजह राहुल गांधी को घंटों बिठाकर रखा जा रहा है। जबकि सब कुछ कागजों में लिखा हुआ है। केंद्र की मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक बदलाखोरी के तहत इस तरह की कार्रवाई कर रही है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
Ex MLA ने खोली सुखबीर और केजरीवाल की पोल?
https://youtu.be/VvC-hQBW_P0