डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है। कांग्रेस के कई दिग्गज भाजपा ज्वाइन करने जा रहे हैं। इसके लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। सूत्र बता रहे हैं कि कांग्रेस के कई बड़े नेता आज भाजपा में शामिल होंगे। इसके लिए सुनील जाखड़ के साथ अहम मीटिंग चल रही है।
चंडीगढ़ में सुनील जाखड़ के साथ कई दिग्गज कांग्रेसी नेताओं ने की अहम बैठक चल रही है। जिससे पंजाब की राजनीति को लेकर सबसे बड़ी खबर आ रही है। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भाजपा में शामिल होंगे। इसके लिए सुनील जाखड़ के साथ अहम बैठक हो रही है।
सुनील जाखड़ के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बलबीर सिद्धू, सुंदर शाम अरोड़ा, गुरप्रीत कांगड़, डा. राजकुमार वेरका भी बैठक में मौजूद हैं। इसके साथ कई अन्य कांग्रेसी नेता चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं। जिससे पंजाब की राजनीति में आज बड़ी हलचल मची हुई है।
कांग्रेस में बड़ी बगावत, कई दिग्गज BJP में होंगे शामिल
https://www.youtube.com/watch?v=go7HFcF-mZw