डेली संवाद, जालंधर
जालंधर को आज नया पुलिस कमिश्नर मिल गया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी गुरशरण सिंह संधू को शहर का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। जालंधर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह तूर अपना कार्यकाल पूरा कर मंगलवार को रिटायर हो गए हैं। तूर करीब तीन महीने पहले जालंधर में बतौर पुलिस कमिश्नर आए थे।
जालंधर में बतौर पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह आईपीएस, गुरप्रीत सिंह भुल्लर आईपीएस, नीलांबरी जगादले आईपीएस का नाम अगले कमिश्नर के लिए लिया जा रहा था, लेकिन गुरशरण सिंह बाजी मारने में कामयाब रहे। मजेदार बात तो यह रही कि हर अधिकारी अलग-अलग कमिश्नर के नाम पर अपनी मुहर लगाना चाहता था, लेकिन खुद नहीं पता था कि अगला कमिश्नर कौन होगा।
गुरशरण सिंह संधू 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इस वक्त संधू पंजाब पुलिस के बेड़े में पुलिस महानिरीक्षक क्राइम (IGP क्राइम) का पदभार संभाले हुए थे। अब उन्हें वहां से मुक्त करके जालंधर कमिश्नरेट की नई जिम्मेदारी दी गई है। अंग्रेजी में परास्नातक (एमए इंग्लिश) गुरशरण सिंह संधू के हवाले अब जांलधर के शहरी क्षेत्र की जिम्मेदारी होगी।
AAP MLA शीतल अंगुराल के गनमैन की गोली लगने से मौत
https://youtu.be/kmkWaPcFfw8