डेली संवाद, जालंधर
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) में के स्टेट मीडिया को-कनवीनर अर्जुन त्रेहन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिससे सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि भाजयुमो में सबकुछ ठीक नहीं चल रही है। अर्जुन त्रेहन विधानसभा चुनाव में बेहतरीन काम किया था।
अर्जुन त्रेहन ने बताया कि उन्होंने स्टेट मीडिया को-कनीवनर की पोस्ट से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इसके लिए भाजयुमो पंजाब प्रधान भानु प्रताप राणा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि भानु प्रताप राणा के कारण युवाओं को मनोबल टूट रहा है, जिससे आने वाले दिनों में भाजयुमो से कई अन्य लोग इस्तीफा देने वाले हैं।