डेली संवाद, जालंधर
पंजाब भाजपा के जालंधर स्थित चुनाव दफ्तर में जालंधर वेस्ट हलके के प्रत्याशी मोहिंदर भगत के साथ एक नेता की तस्वीर वायरल हो रही है जो अपनी जैकेट के जेब में 500-500 रुपए की नोटों के बंडल दिखा रहा है। कहा जा रहा है कि नोटों के बंडल भाजपा के चुनाव दफ्तर में उस वक्त नेता लेकर आया जब भाजपा प्रत्याशी महेंद्र भगत एक कांग्रेसी नेता को भाजपा में शामिल करवा रहे थे।
सूत्र बता रहे हैं कि जिस वक्त दलबदल का कार्यक्रम भाजपा के चुनावी दफ्तर में रखा गया उसी वक्त भाजपा के एक नेता अपने हाथों में 500- 500 रुपए वाले नोटों के बंडल लहरा रहे थे। जिसका वहां कुछ मीडिया वालों ने फोटो खींचना शुरू किया तो उक्त नेता ने नोटों के बंडल को अपने जैकेट की जेब में रखा लेकिन जेब से नोटों के बंडल साफ नजर आ रहे थे।
भाजपा प्रत्याशी भगत के खिलाफ होगी शिकायत
इस तस्वीर के बारे भाजपा के वेस्ट हलके के प्रत्याशी महेंद्र भगत ने कहा है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। महेंद्र भगत ने कहा कि भाजपा का चुनावी दफ्तर में कोई कितना पैसा ला रहा है क्यों ला रहा है इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उधर कांग्रेस के नेताओं ने आरोप लगाया है कि भाजपा के प्रत्याशी कांग्रेसी नेताओं का खरीद-फरख्त कर रहे हैं। कांग्रेसी नेताओं को लाखों रुपए का लालच दिया जा रहा है। जल्द ही महेंद्र भगत के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की जाएगी।
आपको बता दें कि पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के तुरंत बाद चुनाव आयोग ने आदेश जारी किया है कि 10,000 रुपए नकदी से ऊपर पर आपको पैसे के संबंध में सबूत दिखाना होगा। फिलहाल भाजपा के चुनावी दफ्तर में लाखों रुपए के इस मामले में जल्द ही भाजपा प्रत्याशी महेंद्र भगत के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत होने जा रही है।