डेली संवाद, जालंधर
कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों के सोशल मीडिया मंच व्हाट्सएप पर बनाए ‘पंजाब’ नामक ग्रुप में एक वरिष्ठ कांग्रेस किसान नेता की ओर से अश्लील पोस्ट डालने से ग्रुप में हड़कंप मच गया। इस अश्लील पोस्ट का ग्रुप के सदस्यों द्वारा विरोध करने के बावजूद इस अश्लील पोस्ट को बार-बार ग्रुप में डाला गया।
कांग्रेस के इस सोशल मीडिया ग्रुप में कुछ महिलाएं भी हैं इसलिए एक वरिष्ठ सदस्य की इस करतूत से ग्रुप के सदस्यों में रोष फैल गया। से पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी ने बताया कि यह नेता दोआबा क्षेत्र के एक किसान संगठन का नेतृत्व कर रहा है। ऐसे नेता की ओर से अश्लील पोस्ट डालना शर्मनाक है।
ग्रुप के कुछ सदस्यों ने किसान नेता को चेतावनी, दी कि ग्रुप में ‘गंद न डाला जाए। नहीं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रुप के एक मैंबर ने विरोध में लिखा, कि यार थोड़ी शर्म करो।
ग्रुप के एडमिन मनदीप सिंह मन्त्रा मझैल ने बताया कि ग्रुप में यह पोस्ट सीनियर कांग्रेसी नेता के नंबर से डाली गई थी। आपत्ति जताने के बाद किसान नेता ने खुद ही ग्रुप छोड़ दिया। इस अश्लील पोस्ट की शिकायत वरिष्ठ नेताओं से की गई।