डेली संवाद, जालंधर
जालंधर नगर निगम में एक के बाद अवैध रूप से बन रहे कामर्शियल निर्माणों के खिलाफ जागरुक लोगों ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से लेकर स्थानीय निकाय मंत्री ब्रहम मोहिंदरा और मुक्य सचिव को शिकायत की है।
लाडोवाली रोड पर सैंट्रल टाउन में हो रहे अवैध निर्माण को लेकर कई बार नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों से की गई, लेकिन अधिकारी ने कोई भी कार्रवाई नहीं की है। इसके साथ ही शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत अब नगर निगम के कमिश्नर करुणेश शर्मा से भी की है।
शिकायतकर्ता कुलदीपक सिंह ने बताया कि लाडोवाली रोड पर सैंट्रल टाउन में अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण किया गया। कुछ आर्कीटेक्ट ने मिलकर नगर निगम के खजाने को लाखों रुपए का चूना लगाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अधिकारी की भूमिका भी संदिग्ध है।
पढ़ें शिकायत पत्र
अवैध निर्माण पर मेहरबान हैं निगम के अधिकारी, देखें VIDEO
https://youtu.be/hLTXkA2hXNs