डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में प्रेमी जोड़े को लेकर हाई वोल्डेज ड्रामा हुआ। होटल में कमरा बुक करवा कर रहने आए प्रेमी जोड़े के परिवार वालों ने दोनों की जमकर पिटाई की। बीच सड़क लड़के और लड़की की पिटाई को देख कर सब हैरान थे, बाद में पता चला कि लड़का और लड़की आपस में प्रेमी हैं।
जानकारी के मुताबिक शास्त्री मार्केट में सिटी इन गेस्ट हाउस में रुकने आए एक प्रेमी जोड़े की जमकर पिटाई हुई है। घर से भागकर आया यह कपल कमरे में जाने की तैयारी कर रहा था कि इनके घर वाले पहुंच गए हैं। घरवालों ने लड़के और लड़की दोनों की जमकर पिटाई की। इस दौरान वहां भीड़ लग गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक लड़का और लड़की गेस्ट हाउस के सामने उतरे। इतने में स्विफ्ट कार से कुछ लोग आए और लड़के और लड़की दोनों को पीटने लगे। बाद में उन लोगों ने लड़के और लड़की को अपनी कार में बिठा कर फरार हो गए।
मुख्यमंत्री चन्नी की पहली कैबिनेट मीटिंग, देखें LIVE
https://youtu.be/w3W62JXdVrg