डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब कांग्रेस में उथल पुथल और कलह के बीच बड़ी खबर आ रही है। सूत्रों से खबर है कि कांग्रेस हाईकमान न तो नवजोत सिद्धू को मुख्यमंत्री बनाएगी और न ही कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री बने रहने देगी। पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में नया चेहरा सुनील जाखड़ का आ रहा है।
सूत्रों के मुताबिक सुनील जाखड़ को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना जासकता है। साथ ही जाखड़ को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम भी मुख्यमंत्री पद की रेस में है। फिलहाल इसका फैसला शाम को विधायकों की बैठक में होगा।
पंजाब के सियासी हलके से बड़ी खबर आ रही है। सूत्र बता रहे हैं कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कमलनाथ को फोन किया है। कमलनाथ को फोन कर के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि आज यह क्लेश खत्म करवाओ, नहीं तो वे खुद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे।