लखनऊ। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की तरफ से तैयारी जारी है। इस बीच पार्टी के दो गुटों के कार्यकर्ताओं के बीच लखनऊ में मारपीट हो गयी। बताते चलें कि प्रियंका गांधी चुनाव को लेकर 12,000 किलोमीटर लंबी यात्रा राज्य में करने वाली है।
प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को प्रदेश चुनाव समिति की भी बैठक की थी और चुनावी रणनीति पर चर्चा की थी। प्रदेश स्तरीय चुनाव समिति की अगली बैठक अब पांच अक्टूबर को होगी। कांग्रेस के एक पदाधिकारी के अनुसार, प्रियंका ने चुनाव को लेकर अलग-अलग क्षेत्रों की बैठक की और कहा कि अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे में संगठन की राय महत्वपूर्ण होगी।
लखनऊ : Priyanka Gandhi की बैठक के दौरान आपसे में भिड़े कांग्रेसी कार्यकर्ता #UPElections2022 #Congress pic.twitter.com/c7PirrJYEE
— News24 (@news24tvchannel) September 11, 2021
इसके पहले कांग्रेस मुख्यालय से जारी बयान में कहा गया कि पार्टी के सदस्यों के साथ वाड्रा की बैठक में “कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा: हम वचन निभाएंगे’’ नाम से यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है। इस यात्रा में 12 हजार किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी और यह यात्रा राज्य के गांवों और कस्बों से होकर गुजरेगी।
भगवान वाल्मीकि महासभा की मीटिंग। MLA सुशील रिंकू ने कही ये बात
https://www.youtube.com/watch?v=ZIkAwmy1Wc0