कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के येलो अलर्ट के बीच कुल्लू के पलेही और कुठेड़ में बादल फटे। आनी में भारी बारिश से टिपर और पुल बह गया। सेब के बगीचों को भी भारी नुकसान हुआ है। लोग गांव छोड़ सुरक्षित स्थानों में रहने लगे हैं। कुल्लू-मंडी नेशनल हाईवे 34 घंटे बाद यातायात के लिए बहाल हुआ। हमीरपुर में दो कारें मलबे में दब गईं।
तीन अगस्त तक हिमाचल प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। जिला कुल्लू में नित्थर उप तहसील की दो पंचायतों कुठेड़ और पलेही में बादल फटने से बागवानों का भारी नुकसान हुआ है। कई पेड़ जड़ से उखड़ गए हैं। बादल फटने से नित्थर से आनी के लिए बस सेवा बाधित रही।
एसडीएम आनी कुलदीप पटियाल ने बताया कि नायब तहसीलदार नित्थर विकास कुमार ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया है। सरकार को जल्द रिपोर्ट भेजी जाएगी। आनी उपमंडल के अमरबाग, कुशकुटल में भारी बारिश से उपजाऊभूमि सहित फलदार सेब के पौधों को नुकसान हुआ है। सड़क किनारे खड़ा टिप्पर भी बाढ़ की चपेट में आ गया।
सड़क किनारे खड़ा टिप्पर भी बाढ़ की चपेट में आ गया। एक छोटा पुल भी क्षतिग्रस्त हुआ है। कुटल अमरबाग क्षेत्र में तीन-चार घरों को भूस्खलन का खतरा पैदा गया है। उधर, शिमला-मटौर नेशनल हाईवे के तहत हमीरपुर के पक्का भरो में देर रात हुई बारिश के चलते दो निजी कारें मलबे के नीचे दब गईं। दोनों कारें सड़क के किनारे खड़ी की गई थीं।
तो इस VIDEO के बाद किसानों के सिर फोड़े गए, देखें SDM का VIRAL वीडियो
https://youtu.be/ZMQUJsMikGA