डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में भाजपा की मीटिंग का किसानों द्वारा भारी विरोध जारी है। किसानों का प्रदर्शन उग्र हो गया है। किसानों ने बेरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और किसानों के साथ धक्कामुक्की हुई। वहीं, जालंधर के सर्किट हाउस में पुलिस के घेरे में भाजपा की मीटिंग जारी है।
किसानों ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। स्काई लार्क चौक के पास किसानों का बड़ा हुजूम इकट्ठा होकर भाजपा की मीटिंग का कड़ा विरोध किया है। किसानों ने पुलिस के साथ धक्का मुक्की करते हुए बेरिकेडिंग को तोड़ने की कोशिश की गई। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई।
आपको बता दें कि पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की जालंधर में होने वाली बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भारतीय जनता पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक आज दिन भर चलेगी। इसी दौरान जालंधर व कपूरथला के कार्यकर्ताओं व नेताओं से बैठक होगी। फिर भाजपा के वरिष्ठ नेता मंडल प्रधानों से मिलेंगे।