डेली संवाद, जालंधर
कोरोना संकट में जालंधर के डीसी ने नया आदेश जारी किया है।व्यापारियों को प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। अब सभी तरह की दुकानें व प्राइवेट ऑफिस सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुल सकेंगे। अभी यह सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक ही खोलने की इजाजत दी थी। जिसका दुकानदार लगातार विरोध कर रहे थे।
यह आदेश सोमवार से शुक्रवार तक लागू रहेंगे। शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन बरकरार रहेगा। इसके अलावा अब जरूरी सेवाओं की दुकानें सुबह 7 से शाम 5 बजे तक खुल सकेंगी।
DC घनश्याम थोरी ने कहा कि व्यापारियों की समस्या व मांग को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस बारे में लगातार मांग भी उठ रही थी। हालांकि उन्होंने दुकानदारों व लोगों से अपील की कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंस रखने की सावधानी जरूर अपनाएं।
गैंगरेप के आरोपी से जान को खतरा, देखें पीड़िता की मां ने क्या कहा
https://youtu.be/IuT8QuxBjck