डेली संवाद, जालंधर
जालंधर पुलिस ने चीमा नगर की रूही बब्बर की शिकायत पर फोकल प्वाइंट के आटोसन इंटरनेशनल के मालिक सुरेश बब्बर और उसके माता-पिता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीडि़ता ने बताया कि उनकी शादी सुरेश बब्बर के साथ साल 2014 में लिली रिजार्ट में हुई थी।
शादी के बाद से ही ससुराल वाले उन्हें दहेज के लिए परेशान करने लगे। 2015 में उनके एक बेटा भी हुआ। 11 अक्टूबर 2020 को ससुरालियों ने पीडि़ता को घर से निकालते हुए उसके बेटे को जबरन अपने पास रख लिया। शादी में मिले गहने व अन्य सामान भी नहीं दिया।
पीडि़ता के परिजनों द्वारा ससुराल पक्ष से बातचीत पर झगड़े का एक वीडियो बनाते हुए केस दर्ज करा दिया गया। वहीं दहेज उत्पीड़न मामले की जांच कर रहे एसीपी विमलकांत की सिफारिश पर आरोपितों पर केस दर्ज किया गया है।