डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के जालंधर में बड़ी घटना सामने आई है। यहां कपूरथला चौक के पास स्थित गांधी वनीता आश्रम से गेट फांदकर 45 लड़कियां भाग गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया और तुरंत तीन थानों की पुलिस को लड़कियों को ढूंढने के लिए लगा दिया गया। इनमें से 22 लड़कियों को पकड़कर थाने ले जाया गया है जबकि 23 लड़कियों को पुलिस ने विशाल मेगा मार्ट के पास पुलिस ने घेरा।
शहर के कपूरथला चौक के पास स्थित गांधी वनिता आश्रम से 45 के करीब लड़कियां भाग गई। हालांकि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें कपूरथला चौक के पास ही रोक लिया। इस दौरान जबरदस्त हंगामा भी देखने को मिला। लड़कियां कपूरथला चौक के पास स्थित एक मॉल के बाहर इकट्ठा हो गईं। सभी लड़कियां पंजाब के अलग-अलग जिलों के संबंधित हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के समझाने पर करीब 35 लड़कियां आश्रम लौट गईं जबकि बाकियों से भी बातचीत की जा रही है।
आश्रम में सही ढंग से खाने को नहीं दिया जाता
पुलिस के पास लड़कियों ने आरोप लगाया कि उन्हें गांधी वनीता आश्रम में सही ढंग से खाने को नहीं दिया जाता। एक दिन में सिर्फ 3 या 4 रोटियां खाने को दी जाती हैं। इसके अलावा उनके साथ गाली-गलौच भी की जाती है। उनमें से कई बालिग हो चुकी हैं, फिर भी उन्हें आश्रम से नहीं छोड़ा जा रहा।
लड़कियों का कहना है कि वे पंजाब के अलग-अलग जिलों से संबंध रखती हैं। उन्होंने घर से भागकर शादी की थी। उस समय वे नाबालिग थी, जिस वजह से उनके साथ शादी करने वाले लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें गांधी वनिता आश्रम में रखा गया। उन्होंने कहा कि आश्रम में रहने हुए उन्हें दो साल से अधिक का समय हो चुका है और अब वे बालिग हैं। लेकिन उन्हें आश्रम से छोड़ा नहीं जा रहा। इसी से तंग आकर वे आश्रम से भागी हैं। उन्होंने मांग उठाई कि उन्हें उन लड़कों के साथ रहने दिया जाए, जिनके साथ उन्होंने घर छोड़ा था।
तो अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती इसलिए भाजपा में आए, देखें इंटरव्यू
https://youtu.be/ws9nbQT5Q8o