डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मेहता चौक में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने खुद गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद मेहता चौक पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। गोली लगने से जहां पत्नी गंभीर रूप से घायल है, वहीं व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस व्यक्ति ने स्वयं व पत्नी को गोली मारी है उसकी पहचान सन्दीप सिंह के रूप में हुई है जो अमरजीत फोटो स्टूडियो चलाता है। सन्दीप सिंह ने सुबह करीब 6.30 बजे अपनी पत्नी तजिन्दर कौर को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली।
पुलिस थाना मेहता चौक के थाना प्रमुख मनजिन्दर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सन्दीप सिंह की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
MLA ने बीच रास्ते रुकवाई गाड़ी, पकड़ी पतंग की डोर, देखें Video
https://youtu.be/XSgAtvx-x_U