डेली संवाद, जालंधर
जालंधर और लुधियाना पुलिस को दिए शिकायत के बाद भी शिकायतकर्ता की नाबालिग बेटी को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया। हैरानी इस बात की है कि लड़की के पिता ने कई दिन पहले जालंधर और लुधियाना पुलिस को इस बारे शिकायत दी थी कि लुधियाना का एक लड़का अपने दोस्तों के साथ मिलकर उनकी बेटी को छेड़ता है, जो किडनैप करने की धमकी दे रहा है।
एक पिता की इस शिकायत को पंजाब पुलिस के दोनों शहरों के कमिश्नरनरेट पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया, जिससे उक्त लड़के और उसके दोस्तों ने जालंधर से लड़की का किडनैप कर लिया। जानकारी के मुताबिक लुधियाना में रहने वाली एक नाबालिग लड़की को लुधियाना के डाबा नगर में रहने वाले युवक रिंकू ने अपहरण कर लिया है।
जानकारी के अनुसार लुधियाना में धमकी के मद्देनजर पूरा परिवार अपनी बेटी को लेकर जालंधर आ गया था। लड़की के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी को डाबा नगर में रहने वाला रिंकू तंग करता था। लड़की की मां ने बताया कि उसकी बड़ी बहन के ससुराल में वह लड़का रहता है। उन्होंने जब अपनी बड़ी बहन से शिकायत की तो उन्होंने उल्टा उसे ही धमका दिया।
लड़की की मां ने बताया कि जालंधर और लुधियाना पुलिस को इसकी शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उलटे रिंकू उनको धमकियां देने लगा था। उसकी धमकियों से डर कर वह जालंधर अर्जुन नगर में आकर रहने लगे थे। बीते दिन उनकी बेटी किसी काम से बाहर गई लेकिन वापस नहीं आई। उनकी बेटी के साथ गई उनकी रिश्तेदार लड़की ने बताया कि रिंकू उनकी बेटी को सफेद कार में जबरन उठाकर ले गया है। पुलिस ने बयानों के आधार पर रिंकू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
Deep Sidhu की धमकी, कहा- ‘तुम्हारी परतें खोली, तो भागने का रास्ता नहीं मिलेगा’, देखें VIDEO
https://youtu.be/-4yMhNVDEqw