डेली संवाद, जालंधर
आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के मार्गदर्शन और भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी के प्रभारी व प्रदेश महामंत्री सुभाष शर्मा, सह प्रभारी, जवाहर खुराना, के साथ विचार विमर्श कर भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा द्वारा भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी, विशेष आमंत्रित सदस्य, और चारों सेल के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई।
जिसमें व्यापार सेल के अध्यक्ष रंजीत आर्य, स्पोर्ट्स सेल के अध्यक्ष सुधीर ठुकराल आशु, मेडिकल सेल के अध्यक्ष विवेक वालिया और लीगल सेल के अध्यक्ष लखन गांधी को बनाया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों चारों सेल के नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि आगामी पार्टी की रणनीति के अनुरूप संगठन कार्यकर्ताओं में सक्रियता लाने व केंद्र की विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं को जो लोगों के लिए चलाई जा रही हैं उनको घर घर तक पहुंचाने की जिम्मेवारी बखूबी निभाए।
सुशील शर्मा ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों एवं चारों सेल के अध्यक्षों से कहां की 2022 के चुनाव नजदीक हैं चुनावों को देखते हुए कहा कि वो पार्टी की नीतियों को लोगों के बीच लेकर जाएं ताकि संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत बनाया की जा सके। इस मौके पर उपस्थित जिला महामंत्री भगवंत प्रभाकर व राजीव ढींगरा, रॉक्सि उप्पल उपस्थित थे।