डेली संवाद, नई दिल्ली
पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह (Raghuvansh prasad singh) का निधन हो गया है। वे कोरोना (coronavirus) से संक्रमित थे, इलाज के लिए दिल्ली के एम्स (aiims) में भर्ती करवाया गया था। हालत नाजुक होने पर उन्हें एम्स में वेंटिलेटर पर रखा गया था। अभी दो दिन पहले ही उन्होंने अस्पताल से ही आरजेडी (RJD) से इस्तीफा दे दिया था। यही नहीं, उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (nitish kumar) के नाम चिट्ठी भी लिखी थी।
लगभग 20 दिनों बाद उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था। पटना एम्स से डिस्चार्ज होने के कुछ दिन में उन्हें सांस लेने में फिर से दिक्कत शुरू हो गई। पटना से वे दिल्ली आ गए और यहां एम्स में भर्ती हो गए थे। बीते 10-12 दिनों से सांस लेने में उनको तकलीफ हो रही थी। बाद में निमोनिया भी हो गया है। बीती रात 12 से 1 बजे के बीच उनको वेंटिलेटर पर रखा गया।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन। वे कोरोना से संक्रमित थे, इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया था। हालत नाजुक होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। #RaghuvanshPrasadsingh #coronavirus pic.twitter.com/P5eAuXMEJM
— Mahabir Jaiswal (@mahabirjaiswal) September 13, 2020
आरजेडी से दिया था इस्तीफा
मालूम हो कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने कुछ दिन पहले की आरजेडी से इस्तीफा था। दिल्ली एम्स में भर्ती रघुवंश प्रसाद सिंह ने अपना इस्तीफा एक सामान्य पन्ने पर लिखकर भेजा था। इसमें उन्होंने आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को संबोधित करते हुए लिखा था कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के निधन के बाद 32 वर्षों तक आपके पीछे-पीछे खड़ा रहा, लेकिन अब नहीं। पार्टी नेता, कार्यकर्ता और आमजनों ने बड़ा स्नेह दिया। मुझे क्षमा करें।