डेली संवाद, जालंधर
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, संगठन महामंत्री, दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री,व जिला प्रभारी, सुभाष शर्मा, सह प्रभारी, जवाहर खुराना, के मार्गदर्शन और सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श करके भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने अपनी टीम के संगठनात्मक ढांचे में विस्तार करते हुए आज भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी के 7 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है।
इसमें मंडल नंबर 1 के अध्यक्ष हितेश स्याल, मंडल नंबर 2 कुलवंत शर्मा, मंडल नंबर 3 से महेंद्र पाल, मंडल नंबर 4 से शाम शर्मा, मंडल नंबर 6 से अजय गुप्ता, मंडल नंबर 7 से नरेश अरोड़ा, मंडल नंबर 13 से शिव दर्शन अवि को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि आगामी पार्टी की रणनीति के अनुरूप संगठन कार्यकर्ताओं में सक्रियता लाने व केंद्र की विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं को जो लोगों के लिए चलाई जा रही हैं।
सुशील शर्मा ने नवनियुक्त अध्यक्ष से कहा कि 2022 के चुनाव नजदीक हैं चुनावों को देखते हुए कहा कि वो पार्टी की नीतियों को लोगों के बीच लेकर जाएं ताकि संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत बनाया की जा सके। इस मौके पर उपस्थित जिला महामंत्री भगवंत प्रभाकर भी उपस्थित थे।