डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब में आज कोरोना के 1320 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही आज 45 लोगों की इस बीमारी से मौत हो गई है। मरने वालों की संख्या 1000 को पार कर गई है। शनिवार शाम पांच बजे तक इस वायरस ने 1036 लोगों को निगल लिया है। शनिवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक लुधियाना में 360 और पटियाला में 177 पाजीटिव पाए गए हैं।
[ads2]
सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को लुधियाना में 15 लोगों की मौत हुई है, जबकि जालंधर में 8 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा एसएएस नगर में 3 और फिरोजपुर में 2 लोगों की मौत हो गई है। लगातार मौत होने से राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गत दिनों सख्ती करने की चेतावनी दी है।
[ads1]
पढ़ें जिलेवार रिपोर्ट
पुलिस महानिरीक्षक ने महिला के साथ की बदसलूकी, देखें VIDEO
https://youtu.be/xOhjgqL_54I