डेली संवाद, जालंधर
पंजाब में जहरीली शराब से मरे सैकड़ों पंजाबी लोगों के परिवारों को इंसाफ दिलाने के लिए आज भारतीय जनता पार्टी ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के भगत सिंह चौक में रोष प्रदर्शन करते हुए धरना लगाया गया।
[ads2]
रोष प्रदर्शन में पंजाब के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक जालंधर नॉर्थ केडी भंडारी, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, राकेश राठौर, भगवंत प्रभाकर और सुमन सहगल ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पूर्व सीपीएस केडी भंडारी ने कहा कि जहरीली शराब पीने से पंजाब के कई लोगों के घरों के चिराग उजड़ गए।
[ads1]
केडी भंडारी ने कहा कि इन परिवारों को इंसाफ दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी डटी रहेगी। भंडारी ने कहा लोग आज पछता रहे हैं कि किस घड़ी में उन्होंने पंजाब की सत्ता कांग्रेस के हवाले की थी। आज लोग 2022 का इंतजार कर रहे हैं, जब कांग्रेस को सरकार से बाहर किया जाए। इस दौरान सुधीर शर्मा ने कहा भारतीय जनता पार्टी इन परिवारों को इंसाफ दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।