डेली संवाद, चंडीगढ़
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा तथा संगठन महामंत्री दिनेश कुमार से विचार-विमर्श कर प्रदेश ओ.बी.सी. मोर्चा के अध्यक्ष राजिंदर बिट्टा ने भाजपा के 17 जिला ओ.बी.सी. मोर्चा अध्यक्षों के नाम घोषित किये।
[ads2]
अमृतसर शहरी से कंवलजीत सिंह सन्नी, बरनाला से मंजीत सिंह खीपल, बटाला से सुरेश कुमार, बठिंडा देहाती से गुरप्रीत सिंह गौरा, बठिंडा शहरी से दीपक कलोई, फरीदकोट से डॉ बलविंदर सिंह, गुरदासपुर से शैंपी सोहल, जगराओ से कुनाल बब्बर (MC) , जालंधर साउथ से अनमोल सुधेरा को कमान सौंपी गई है।
इसी तरह मानसा से प्रदीप सिंह कटोदिया, मोगा से परमिंदर सिंह, मुक्तसर साहिब से स्वर्ण सिंह, मुकेरिया से जसवंत सिंह पप्पू (MC), पठानकोट से कंस राज सैनी, पटिआला से रुपिंदर सिंह, संगरूर-1 से गौरव धीमान, संगरूर-2 से मेघ राज को जिला ओ.बी.सी. मोर्चा के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
[ads1]
नए अध्यक्षों को बधाई
राजिंदर बिट्टा ने नव-नियुक्त अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहाकि पंजाब में अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा मजबूत हुई है और कार्यकर्ताओं में नई उर्जा व जोश का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि नव-नियुक्त मोर्चा अध्यक्ष जल्द ही अपनी टीमों का गठन कर अपने-अपने इलाके में भाजपा को और मजबूत करने तथा जनता को मोदी सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक कर उन्हें भाजपा के साथ जोड़ने के लिए कार्यरत हो जायेंगे।