डेली संवाद, जालंधर
कोरोना का कहरा जालंधर में थमता नहीं दिख रहा है। जालंधर के मकसूदां के साथ लगती भगत सिंह कालोनी को रविवार को पुलिस ने सील कर दिया है। भगत सिंह कालोनी में भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पाजीटिव आई है। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से कालोनी को सील कर दिया है।
[ads2]
जानकारी के मुताबिक भगत सिंह कालोनी में कोरोना वायरस का पॉजिटिव मरीज मिलने के आवागमन को बंद कर दिया है। सभी गलियों और मेन एंट्री को बंद कर दिया गया है। कालोनी वालों की मदद से पुलिस ने मेन इंट्री को बंद कर दिया है। जिससे कालोनी में अब बाहरी लोगों को अंदर जाने की अनुमति नहीं है और न ही कॉलोनी का रहने वाला कोई व्यक्ति बाहर जा सकता है।
भगत सिंह कॉलोनी में कोरोना पॉजिटिव मरीज आने के बाद रविवार सुबह पुलिस प्रशासन व हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम पहुंच गई है। यहां कोरोना पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति के परिवारिक के सदस्यों के सैंपल लिए गए हैं। हेल्थ विभाग की टीम यह पता लगा रही है कि उक्त व्यक्ति से कौन-कौन लोग संपर्क में आए हैं, जिससे उन्हें कोरनटाइन कर सैंपल लिए जा सकें।
[ads1]
आओ सभी मिलकर कोरोना को हराएं..देखें वीडियो
https://youtu.be/p6NUD3BMA3Q