डेली संवाद, जालंधर
मेयर जगदीश राजा के ओएसडी हरप्रीत सिंह वालिया की रिपोर्ट कोरोना पाजीटिव आने के बाद सेंट्रल टाउन में रहने वाले सेंट्रल हलके के विधायक राजिंदर बेरी की गली में प्रवेश वर्जित हो गया है। क्योंकि राजिंदर बेरी में घर में हरप्रीत सिंह वालिया का आना-जाना होता था। इसके साथ वालिया की मौकों पर विधायक बेरी के साथ भी आते-जाते रहे हैं।
[ads2]
सैंट्रल टाउन में ही नगर निगम का मुख्यालय है। उसके साथ पूर्व मंत्री और भाजपा नेता मनोरंजन कालिया का घर है। कुछ दूरी पर मौजूदा विधायक राजिंदर बेरी का भी घर सेंट्रल टाउन में ही है। जिससे पुलिस औऱ प्रशासन कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है। जिससे पुलिस ने सेंट्रल टाउन की सभी गलियां सील कर दी है।
[ads1]
बेरी और राजा के करीबी वालिया
विधायक राजिंदर बेरी और मेयर जगदीश राजा के अत्यंत करीबी माने जाते नगर निगम के अधिकारी हरप्रीत सिंह वालिया के कइयों से संपर्क हुए हैं। कई परिवार खुद ब खुद कोरनटाइन हो गया है। सैंट्रल टाउन के एक होटल और मेडिकल स्टोर के मालिक समेत कई लोग कोरनटाइन हुए हैं।