डेली संवाद, जालंधर
लाकडाउन 2.0 का पहला दिन जालंधर के लिए कुछ खास बेहतर नहीं रहा। बुधवार को भी तीन नए कोरोना पाजीटिव मिलने से पुलिस और प्रशासन के साथ सेहत विभाग चिंतित है। एक मामला तो सिविल अस्पताल का है तो दो अन्य मामले मीडिया संस्थान से जुड़े हैं। जिससे सेहत विभाग पूरी तरह से इनके संपर्क में आने वाले लोगों को खंगालने में जुट गई है।
[ads2]
जानकारी के मुताबिक सिविल अस्पताल की माईक्रोबायोलोजिस्ट महिला डॉक्टर के साथ दो और लोगों का रैपिड टैस्ट पॉजिटिव आया है।सिविल अस्पताल में बुधवार को रैपिड टैस्ट शुरु किए गए जिसमे पहले चरण में 17 लोगों का टैस्ट किया गया। इसमें सिविल अस्पताल की एक महिला सहित दो और लोगों के टैस्ट आंशिक रूप से पॉजिटिव आए हैं।
[ads1]
सेहत विभाग के मुताबिक ये टेस्ट महज एक प्राईमरी टेस्ट है इसके बाद पीसीआर टैस्ट होने के बाद ही इसकी पूर्ण रुप से पुष्टि हो सकेगी। दूसरी तरफ मीडिया संस्थान के दो अन्य कर्मचारियों में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। ये दोनो मीडिया कर्मी डेस्क पर कार्यरत बताए जा रहे हैं।