करनाल। हरियाणा के करनाल से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद और वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी कुमार चोपड़ा का शनिवार को निधन हो गया। वह काफी लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। अश्विनी कुमार चोपड़ा ने गुरुग्राम के अस्पताल में अंतिम सांस ली।
[ads1]
वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी कुमार पंजाब केसरी के मालिक थे। भारतीय जनता पार्टी ने 16वीं लोकसभा चुनाव में उन्हें करनाल से टिकट दिया था और उन्होंने जीत भी हासिल की थी।