गुरु नानक देव जी के 550 प्रकाश उत्सवको समर्पित जल बचाओ संकल्प कार्यक्रम संकल्प दिवस विद्या भारती द्वारा अयोजिय कार्यक्रम में जल को बचाने का संकल्प लिया
डेली संवाद, जालंधर
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव पर विद्या भारती द्वारा पूरे पंजाब में पानी को बचाने के लिए संकल्प दिवस के रूप में एक विशाल कार्यक्रम लाला हंसराज स्कूल किशनपुरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच सहयोग से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजेंद्र जी विद्या भारती क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख जी ने बच्चों को संबोधित किया।
राजेंद्र जी ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव को समर्पित विद्या भारती द्वारा कार्यक्रम इसलिए आयोजित किए जा रहे हैं कि पानी को बचाया जा सके। गुरु नानक देव जी की वाणी पवन गुरु पानी पिता माता धरत महत्त्व इन तीनों का संरक्षण होना चाहिए। पूरा विश्व जल संकट से जूझ रहा है, लोग कहते हैं कि अगला विश्वयुद्ध पानी के कारण होगा।
उन्होंने कहा कि देश के 255 जिले जल संकट से जूझ रहे हैं। पानी का जलस्तर 40 से 50 फुट नीचे जा रहा है। हम 70% पानी का दुरुपयोग करते हैं। इसे रोकना आवश्यक है इसलिए हमें गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर सभी नौजवानों को संकल्प लेना पड़ेगा। पानी को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करें। पूरे पंजाब में 11 बजे 100000 बच्चों ने जल बचाने का संकल्प लिया।
किशनलाल शर्मा ने कहा कि पानी बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है
इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच पंजाब के प्रधान किशनलाल शर्मा ने कहा कि पानी बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। जल संकट को रोकने के लिए बच्चों की अहम भूमिका रहती है। जल है तो कल है, जल ही जीवन है। यह संकल्प बच्चों को दिलाया गया। शर्मा ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच समय-समय पर करता रहेगा।
इस मौके पर विनीत, परमजीत सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, अजमेर सिंह बादल, राजवीर सिंह, भगत सिंह, संदीप तोमर, नरेश शर्मा, संजीव राजा, आजाद सिंह, अजी वशिष्ठ, निर्मल शर्मा, सरवन कुमार शर्मा, कुलदीप, सरबजीत सिंह बिट्टू, पृथ्वी सिंह, रंजीत सिंह राणा, अमरीक सिंह विरदी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।