डेली संवाद, जालंधर
डिप्स के विद्यार्थियों ने हर ज़ोन में यह सिद्ध कर दिखाया है कि वह हर क्षेत्र में आगे रहने की क्षमता रखते है। उन्होंने हर क्षेत्र में जीत कर अपनी परिपूर्णता को प्रदर्शित किया है। जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण जोनल खेलों में आये दिन डिप्सीयंस की जीत दिखा रही है। टांडा के ब्वायका सी.सै. स्कूल में चल रहे पंजाब स्कूल खेलों द्वारा आयोजित ज़ोनल प्रतियोगिता में डिप्स टांडा के विद्यार्थियों ने अंडर 14, अंडर 17 तथा अंडर 19 लडक़ों की फुटबॉल प्रतियोगिता में जानदार प्रदर्शन कर अपने खेल कौशल से सभी को दातों तले उँगलिया दबाने के लिए विवश करते हुए प्रथम स्थान सहित स्वर्ण पदक प्राप्त किए।
अंडर17 लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में डिप्स टांडा की छात्राओं ने दूसरा स्थान, लडक़ों की वालीबॅाल अंडर 17में , बैडमिंटन अंडर 14 सिंगल तथा डब्लका में दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामैंट डिप्स गिल्जीयां ने प्रथम तथा डिप्स टांडा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी के साथ सरकारी सी. सै. स्कूल भूलथ में आयोजित ज़ोनल टूर्नामैंट में डिप्स स्कूल बेगोवाल के खिलाडिय़ों ने विभिन्न आयुवर्ग के विभिन्न खेलों में भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
इस दौरान लडक़ों के फुटबॉल अंडर 19 में प्रथम स्थान, कबड्डी अंडर 14 में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी के साथ लड़कियों ने अंडर 19 कबड्डी में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता विद्यार्थियों तथा स्कूल के प्रिंसीपल दीपक राणा, प्रिंसीपल दिव्या चावला को डिप्स चेन के चेयरमैन स. गुरबचन सिंह ने , सी.ए.ओ रमनीक सिंह ने तथा सी.इ.ओ मोनिका मंडोत्रा ने सभी ने बधाई दी तथा विद्यार्थियों के रौशन भविष्य की कामना की।
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।