लोकतांत्रिक प्रक्रिया से सर्वमान्य कार्यकर्ताओं को मिलेगा अधिमान- राकेश राठौर
डेली संवाद, जालंधर/नई दिल्ली
भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी राधामोहन सिंह ने संगठनात्मक चुनावों के लिए समयसारणी दिल्ली में आयोजित संगठनात्मक चुनाव- 2019 की राष्ट्रीय कार्यशाला के दौरान जारी की है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा पंजाब प्रदेश निर्वाचन समिति के सह चुनाव अधिकारी राकेश राठौर (महासचिव, भाजपा पंजाब) ने बताया कि उक्त चुनावों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से सर्वमान्य कार्यकर्ताओ को अधिमान दिया जाएगा। इस दौरान पूरी चुनाव प्रक्रिया उसके प्ररूप व अधिकाधिक कार्यकर्ताओ की सक्रियता के संबंध शीर्ष नेतृत्व द्वारा मार्गदर्शन किया गया।
सदस्यता अभियान 20 अगस्त तक चलेगा
राकेश राठौर ने बताया कि सदस्यता अभियान 20 अगस्त तक चलेगा। इसके साथ साथ 11 से 30 अगस्त 2019 तक सक्रिय सदस्यता पंजीकरण अभियान जारी रहेगा। आगामी 11 से 30 सितंबर तक बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति, 11 से 31 अक्टूबर तक मंडल अध्यक्ष, मंडल समिति, 11 से 30 नवम्बर तक जिला अध्यक्ष तथा प्रदेश परिषद सदस्यों का चुनाव, 1 से 15 अगस्त तक प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव करवाए जाएंगे।
इस अवसर पर विभिन्न प्रदेशों में चल रहे सदस्यता अभियान की स्थिति का भी जायजा लिया गया ताकि भाजपा और अधिक सशक्त व सर्वाधिक संख्या वाला राजनीतिक संगठन बन सके।
कैसे पत्रकार को जान से मारने की दी जा रही है धमकी, देखें वीडियो
https://youtu.be/SmnK2tpp14Y
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।