चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। सीएम ने अपने इस्तीफे को पंजाब के राज्यपाल विजेंद्र पाल सिंह बदनोर को सौंप दिया है।
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने मंगलवार को कहा कि वह नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे की अंतर्वस्तु पर विचार करने के बाद बुधवार को फैसला करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा था कि दिल्ली में उनकी कुछ बैठकें हैं और वह बुधवार को चंडीगढ़ लौटेंगे।
राहुल गांधी को 10 जून को अपना इस्तीफा भेजने का दावा किया
सिद्धू ने पंजाब मंत्रिमंडल से अपना इस्तीफा सोमवार को मुख्यमंत्री का आवास भेजा था। इससे पहले सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 10 जून को अपना इस्तीफा भेजने का दावा किया था। उन्होंने रविवार को अपना त्यागपत्र सार्वजनिक कर दिया था।
बताया जा रहा है कि सिद्धू और कैप्टेन अमरिंदर सिंह के बीच लोकसभा चुनाव के दौरान से ही तनातनी चल रही थी। इमरान खान के शपथ-ग्रहण समारोह में शामिल होने और पाकिस्तानी सेना के प्रमुख से सिद्धू के गले मिलने के कारण अमरिंदर सिंह ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई थी।
हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।