डेली संवाद, जालंधर
भाजपा के सीनियर नेता और जालंधर के पूर्व मेयर सुनील ज्योति ने भारत के वीर जांबाज पायलट अभिनन्दन वर्धमान की सकुशल घर वापसी पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए उन्हें भारतीय सेना का सर्वोच्च वीरता सम्मान प्रदान करने की माँग की।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के विमानों द्वारा भारत की वायु सीमा का दुस्साहस पूर्ण अतिक्रमण करने का प्रयास किया तो भारत के इस वीर पायलट ने अपने छोटे और पुराने विमान के द्वारा ही दुश्मन के एफ 16 जैसे अति आधुनिक विमान को मार गिराने में सफलता प्राप्त की। वे अदम्य साहस का परिचय देते हुए उससे डाग फाईट में उलझ पड़े, चाहे इसके लिए उन्हें अपने प्राणों को संकट में डालना पड़ा।
दूसरा उन्होंने जब अपने आप को दुश्मन की धरती पर पाया तो सबसे पहले उन्होंने एक कुशल सैनिक का कर्तव्य निभाते हुए अपने गोपनीय दस्तावेजों को नष्ट कर दिया। अपने देश का गौरव बढ़ाते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए। फिर पूछताछ में भी निर्भय होकर अपना नाम और सर्विस नम्बर बताया, और जो बताने योग्य नहीं था उसे नहीं बताया।
निर्भीकता अदम्य साहस और समुचित सैन्य उत्तरदायित्व निभाने के कारण वे स्वतः ही परमवीर चक्र के अधिकारी हैं। नरेन्द्रमोदी के नेतृत्व में कार्यरत भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय सरकार भी बधाई की पात्र है जिसके कुशल अन्तर्राष्ट्रीय प्रबंधन के कारण यह सब सम्भव हो सका। भारत की उच्च मनोबल के कारण भी दुश्मन देश को दबाव में यह कार्रवाई करने को विवश होना पड़ा। 56 ईंची सीने को सलाम।
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।