नई दिल्ली। तमिलनाडु में तेजी से बढ़ रही गर्भवती नाबालिग लड़कियों की संख्या ने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। यहां पिछले 9 महीने में 20000 नाबालिग लड़कियों के गर्भधारण करने की खबर है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार खबर है कि 18 साल से कम उम्र की करीब 20 हजार लड़कियां अप्रैल 2018 से दिसंबर 2018 के बीच गर्भवती हुईं।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि गर्भवती होने वाली ज्यादातर लड़कियों की उम्र 16 से 18 के बीच है। साथ इनमें बहुत सी वो लड़कियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है। इसका मतलब है माना जा रहा है कि राज्य में बाल विवाह काफी ज्यादा हो रहा है। हालांकि सामाज कल्याण विभाग ने राज्य में 2008 से 2018 के बीच सिर्फ 6955 नाबालिग लड़कियों की शादी होने की बात कह रहा है।
एबॉर्शन नहीं चाहतीं लड़कियां
रिपोर्ट में कहा गया है कि गर्भवती होने वाली ऐसी लड़कियों की संख्या बहुत कम है जो गर्भपात कराना चाहती हैं। ऐसे में बच्चे चाहने वाली युवतियों की सेहत काफी चिंताजनक स्थिति में है। विभाग ऐसी लड़कियों को पैनी निगाह बनाए हुए है।
जागरूकता से मिलेगा समस्या का हल
नाबालिग बच्चियों की सेहत और बाल यौन शोषण के खिलाफ काम रही एक संस्था का मानना है कि यह लड़कियों का कम उम्र में ही गर्भवती होना सामाजिक समस्या कम बल्कि स्वास्थ्य समस्या ज्यादा है। लोगों को में सेहत के प्रति जागरूकता लानी होगी और बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना होगा।
कुछ संस्थाओं का मानना है कि इस समस्या से निपटने के लिए बच्चों को सेक्सुअल हेल्थ, और गर्भनिरोधक विधियों, इससे जुड़ी बीमारियों आदि के बारे में शिक्षित किया जाना चाहिए।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…