कांग्रेसी नेता मंड ने करतारपुर रास्ता खुलवाने वाले सिद्धू को ‘फख्र-ए-कौम’ का पुरस्कार दिया जाए
दीपक गुप्ता
डेली संवाद, लुधियाना
सीनियर कांग्रेसी नेता एवं पंजाब प्रदेश कांग्रेस लोकल बाडीज सैल के पूर्व उप चेयरमैन गुरसिमरन सिंह मंड ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को खत लिखा है। इसमें कहा है कि कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू सही मायने में फख्र-ए-कौम हैं।
उन्होंने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को दिए पंथ रत्न फख्र-ए-कौम के पुरस्कार को तुरंत वापस लिया जाए और पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को फख्र-ए-कौम के पुरस्कार से सम्मानित किया जाए।
पढ़ें: जालंधर के न्यूरो सर्जन ने नर्स से की छेड़खानी, विरोध करने पर डाक्टर ने ही नर्सों को बेरहमी से पीट दिया
गुरसिमरन सिंह मंड ने लिखा है कि सिखों के पहले गुरु नानक देव जी के 550 वे प्रकाश उत्सव के मौके पर जो करतारपुर साहब के खुल दर्शन दीदार एवं रास्ता खुलवाने के लिए प्रयास हुए, वह सिद्धू की बदौलत हुआ है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…