डेली संवाद, जालंधर
पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के प्रधान चंदन ग्रेवाल और मुलाजिमों ने नगर निगम में ठेके पर की जाने वाली भर्ती का सख्त विरोध किया है। इसे लेकर आज उन्होंने कमिश्नर विशेष सारंगल को मांग पत्र सौंपा।
चंदन ग्रेवाल ने कहा है कि नगर नगर निगम हाउस में पारित किए गए 50 सफाई सेवक और डेढ़ सौ से ज्यादा सीवर मैन भर्ती वाले प्रस्ताव को रद्द किया जाए।